फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   General Assembly of Sadar Business Board adjourned

सदर व्यापार मंडल की आमसभा स्थगित

Wed, 25 Sep 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
General Assembly of Sadar Business Board adjourned
मेरठ। महामंत्री के यहां किसी की आकस्मिक मौत होने के कारण सदर व्यापार मंडल की आमसभा मंगलवार को स्थगित कर दी गई। उधर, संगठन का मुख्य बैंक अकाउंट पैन कार्ड आदि जमा न होने के कारण सक्रिय नहीं है। ऐसे में संगठन पदाधिकारियों द्वारा कई खाते संचालित कर मंदिर का रखरखाव किया जा रहा है। पदाधिकारी और व्यापारी शिव चौक मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे हैं। आमसभा न होने के कारण आय व्यय को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष सुनील दुआ आपराधिक मामला चलने के कारण सक्रिय नहीं हैं। संगठन के पूर्व महामंत्री अमित बंसल ने बताया कि 2017 तक 13 लाख की एफडी और करीब ढाई लाख रुपये ओरियंटल बैंक और पीएनबी में जमा थे। पैन कार्ड व अन्य कागजात जमा नहीं होने के कारण खाते फ्रीज हो गए हैं। दो साल से अधिक समय से व्यापारियों से चंदा भी नहीं लिया गया है। ऐसे में संगठन में कई प्राइवेट अकाउंट संचालित हैं। उधर, कार्यवाहक काजी जावेद अहमद ने बताया कि उन्हें आय व्यय के संबंध में कोई जानकारी नहीं हैं। नियमित कार्य भी प्रभावित हैं। संगठन को सक्रिय करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उधर, पूर्व अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि बाजार को लावारिस छोड़ना अनुचित है। दीपावली के बाद हर हाल में चुनाव कराकर नई समिति का गठन कराया जाएगा। संगठन के उपाध्यक्ष संजय गुलाटी ने बताया कि खाते में जमा राशि और आय व्यय के संबंध में जानकारी अध्यक्ष के पास होगी। दो साल से पैसा जमा नहीं हुआ हैं। मंदिर के रखरखाव के लिए खाता संचालित हैं। आय व्यय को लेकर कोई आपत्ति नहीं हैं। आम सभा मेें पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर जीर्णोद्धार की मांग
सदर शिव चौक शिव मंदिर की स्थापना नब्बे के दशक में हुई थी। अब मंदिर जर्जर अवस्था में हैं। पूर्व महामंत्री अमित बंसल ने कहा कि प्राथमिकता पर मंदिर के जीर्णोद्धार की जरूरत हैं। विनोद जायसवाल ने बताया कि आमसभा के बाद चुनाव होंगे। नई समिति पर मंदिर के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed