{"_id":"69f737d8a8fa7d141f0e02ba","slug":"geeta-knowledge-is-necessary-to-connect-youth-with-culture-rupwan-das-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1177597-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के लिए गीता ज्ञान आवश्यक : रूपवान दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के लिए गीता ज्ञान आवश्यक : रूपवान दास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रुड़की रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रुड़की रोड स्थित इस्कॉन केंद्र की ओर से भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सनातन धर्म से संबंधित आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी गीता सार का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यूनियन बैंक मैनेजर रोहिणी सिंह चौहान, द्वितीय स्थान पर रोमबस वर्ल्ड स्कूल इलिशा सिंह, तृतीय स्थान पर शोभित यूनिवर्सिटी से गौरव अग्रवाल रहे।
इस्कॉन के वरिष्ठ प्रचारक रूपवान दास ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए गीता का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनुज सक्सेना ने धर्म के सिद्धांतों को आधुनिक जीवनशैली में अपनाने के व्यावहारिक उपाय बताए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के वीसी डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिकता, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रचारक विष्णु गौर प्रभु, सच्चीचंद्र गौर, नारद प्रिया, रसिक बिहारी, रुक्मणी आश्रय एवं अष्ट बाहु प्रभु का सहयोग रहा।