फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GCA beat SG Cantt by 96 runs

Meerut News: जीसीए ने एसजी कैंट को 96 रन से हराया

Fri, 04 Apr 2025 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
GCA beat SG Cantt by 96 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जीसीए और एसजी कैंट के बीच मैच खेला गया। इसमें जीसीए ने 96 रन से जीत प्राप्त की। गेम सिटी एरेना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज जुनैद ने 100 गेंद में 114 रन और शौर्य ने 45 गेंद में 28 रन की पारी खेली।

गेंदबाजी में एसजी कैंट की ओर से तरणवीर ने छह ओवर में 37 रन देकर चार और खुशी ने छह ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजी कैंट की टीम ने 27.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से तलाह ने 49 गेंद में 54 रन और केशव ने 22 गेंद में 18 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गेम सिटी एरेना की ओर से अंश ने 6.4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट और आरव ने 1 ओवर में 1 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच जुनेद को चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed