फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gave the message of mutual love and human service

Meerut News: आपसी प्रेम और मानव सेवा का संदेश दिया

Sun, 31 May 2026 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of mutual love and human service
मेरठ। सावन कृपाल रूहानी मिशन की मेरठ शाखा की ओर से काली पलटन मंदिर के पास स्थित सावन आश्रम में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज के 37वें बरसी पर श्रद्धांजलि सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत दर्शन सिंह महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अनमोल आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में संत राजिंदर सिंह महाराज का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा कि संत दर्शन सिंह प्रेम और करुणा के महासागर थे। उन्होंने मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य, आत्म-ज्ञान और परमात्मा की प्राप्ति के बारे में बताया। कहा कि विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और भाषाओं के भेद से ऊपर उठकर मनुष्य अपनी आत्मिक एकता का अनुभव कर सकता है।
विज्ञापन

संत राजिंदर सिंह ने कहा कि ध्यान अभ्यास के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर परमात्मा की उपस्थिति का अनुभव कर सकता है। अनेक श्रद्धालुओं ने संत दर्शन सिंह महाराज से जुड़े अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा किए। सत्संग के समापन पर सामूहिक ध्यान-अभ्यास कराया गया। इसके बाद भंडारा लगाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए सावन आश्रम, कंकरखेड़ा पुलिस चौकी, माधवपुरम स्थित ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन सहित अन्य जगहों पर लोगों को शीतल जल वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि संत दर्शन सिंह महाराज ने वर्ष 1976 में अपने गुरुओं हजूर बाबा सावन सिंह महाराज और परम संत कृपाल सिंह महाराज के नाम पर सावन कृपाल रूहानी मिशन की स्थापना की थी। वे महान सूफी-संत और शायर के रूप में भी विख्यात रहे। उनके बाद मिशन का नेतृत्व संत राजिंदर सिंह महाराज संभाल रहे हैं। मिशन के विश्वभर में 3400 से अधिक केंद्र संचालित हैं। इसका साहित्य 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed