फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gave the message of love, peace, unity and brotherhood

Meerut News: प्रेम, शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया प्रभु के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं

Thu, 01 Jan 2026 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Gave the message of love, peace, unity and brotherhood
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में नववर्ष पर प्रार्थना कराते धर्मगुरू। संवाद
नववर्ष पर ऐतिहासिक चर्च में विशेष प्रार्थना, पर्यटकों की रही भारी आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नववर्ष के अवसर पर बृहस्पतिवार की सुबह सरधना स्थित ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान धर्मगुरुओं ने प्रभु यीशु मसीह की आराधना कराते हुए लोगों को प्रेम, शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। प्रार्थना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रार्थना सभा में फादर मार्टिन रावत और फादर वलेरियन पिंटो ने उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु के दया, करुणा और मानवता के सिद्धांत आज के समय में अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह प्रभु के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं। धर्मगुरुओं ने बाइबिल के संदेश पढ़ते हुए कहा कि नववर्ष नए संकल्प लेने का अवसर है। यदि व्यक्ति पाप और अपराध से दूर रहकर ईश्वर के बताए मार्ग पर चलता है तो उसे सफलता और आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन

प्रार्थना के दौरान देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना भी की गई। नववर्ष के उपलक्ष्य में चर्च को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे इसकी सुंदरता और भी निखर उठी। ऐतिहासिक चर्च को देखने और नववर्ष मनाने के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। दिनभर चर्च परिसर और आसपास पर्यटकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर ने बताया कि प्रभु की कृपा और मार्गदर्शन मानव जीवन के कल्याण के लिए है। प्रार्थना के उपरांत सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। नववर्ष के मौके पर सरधना में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed