{"_id":"6accf337289cb8a01a0ff6f4","slug":"gauri-was-crowned-miss-fresher-while-devansh-became-mr-fresher-meerut-news-c-72-1-mct1014-160976-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गौरी मिस तो देवांश मिस्टर फ्रेशर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गौरी मिस तो देवांश मिस्टर फ्रेशर बने
विज्ञापन
- फिजियोथेरेपी कॉलेज में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के ज्योतिराव फुले सुभारती कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में सोमवार को स्वागत समारोह दीक्षारंभ का आयोजन किया गया। महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों के बीच नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस दौरान गौरी त्यागी को मिस फ्रेशर और देवांश गर्ग को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
दीक्षारंभ-एक नए युग का शुभारंभ थीम पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। समारोह में नवागंतुकों को वरिष्ठ विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद करने का अवसर भी मिला।
प्राचार्य प्रो. अमित कुमार गोयल ने कहा कि कॉलेज में प्रवेश विद्यार्थियों के जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है। शिक्षा के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को अपनाना भी जरूरी है। फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में तकनीकी दक्षता के साथ मरीजों के प्रति करुणा, धैर्य और संवेदनशीलता महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. कायनात हसन और डॉ. दामिनी कंसल का विशेष सहयोग रहा।