फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gau Raksha Dal expressed concern over the cattle left on the roads

सड़कों पर छोड़े गए गोवंश पर गोरक्षा दल ने जताई चिंता

Fri, 04 Jul 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gau Raksha Dal expressed concern over the cattle left on the roads
सरधना। नगर में सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश को लेकर सनातन हिंदू परिषद गोरक्षा दल ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर तहसीलदार रवि प्रजापति को ज्ञापन सौंपा और गोवंश के संरक्षण और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर में आवारा गोवंश की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। कई बार दूध उत्पादन बंद होने के बाद कुछ डेयरी संचालक इन्हें ऑक्सीटोसिन जैसी हानिकारक दवाएं देकर दुर्दशा की स्थिति में छोड़ देते हैं। जब गाय दूध देना बंद कर देती हैं तो उन्हें सड़कों पर खुला छोड़ दिया जाता है। इससे न सिर्फ उनकी जान को खतरा होता है, बल्कि सड़क हादसों की संभावना भी बनी रहती है। गोवंशों को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। इस दौरान अंकित भारद्वाज, अन्नू, हितेश, हिमांशु, प्रिंस सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed