फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gas supply will be disrupted for some time in Meerut city

मेरठ: आपके काम की खबर, शहर में आज रात से 12 घंटे तक नहीं मिलेगी पीएनजी-सीएनजी

Sat, 17 Jul 2021 05:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Gas supply will be disrupted for some time in Meerut city
एलपीजी गैस सिलिंडर - फोटो : iStock

मेरठ के शताब्दीनगर में गेल गैस की पाइप लाइन के स्थानांतरण कार्य के चलते शनिवार रात 10 से रविवार सुबह 10 बजे तक दिल्ली रोड समेत कई इलाकों में पीएनजी और सीएनजी नहीं मिलेगी। शहर के लगभग छह हजार उपभोक्ताओं की रसोई का चूल्हा 12 घंटे तक ठंडा रहेगा। 

विज्ञापन


आवासीय और औद्योगिक इकाइयों को भी गैस की आपूर्ति नहीं मिलेगी। एनएच-58 पर कुछ सीएनजी स्टेशनों पर छोड़कर शहर में अन्य स्थानों पर संचालित सीएनजी स्टेशन भी बंद रहेंगे। कुछ सीएनजी चालित वाहन चालकों को भी परेशानी हो सकती है। गेल गैस लि. की सीनियर मैनेजर शिल्पी टंडन ने बताया कि दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का कार्य चल रहा है। जिसके कारण गेल गैस कंपनी को शताब्दीनगर में गैस की पाइप लाइन स्थानांतरित करनी पड़ रही है। कंपनी निर्धारित समय में पाइप लाइन को स्थानांतरित करके गैस की आपूर्ति बहाल कर देगी। कंपनी ने यह निर्णय भविष्य में नेटवर्क को बढ़ाने के लिए लिया है।  
विज्ञापन


यहां नहीं मिलेगी सीएनजी  
शताब्दी नगर, लोहियानगर, गंगानगर, सिटी फ्यूल बिजली बंबा हापुड़ बाईपास, ऋचा सीएनजी गढ़ रोड, जय दुर्गा गढ़ रोड सीएनजी स्टेशन

यहां मिलेगी सीएनजी
एनएच-58 पर सिरोही, कृष्ण स्टेशन शोभापुर, जय दुर्गा स्टेशन सरधना रोड, एनसीआर फ्यूल बागपत रोड  

इन क्षेत्रों में है पीएनजी की सप्लाई 
पंचवटी एनक्लेव, राजकमल एनक्लेव, गार्डन वीव कॉलोनी, श्याम एनक्लेव, शताब्दीनगर, वृंदावन, परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया, देवलोक कालोनी, कृष्णा वाटिका, श्रीराम पैलेस, शंभूनगर, बसंत कुंज, रघुकुल विहार, गुप्ता कालोनी, विश्व एनक्लेव, मोहकमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, सुभारती यूनिवर्सिटी, शास्त्रीनगर ए, एच, जे, एल ब्लॉक, सोमदत्त विहार, तक्षशिला कॉलोनी, मयूर विहार फेस एक और दो, जागृति विहार सेक्टर एक, दो और पांच, शास्त्रीनगर सेक्टर एक, तीन, छह, सात, नौ और 11, मोती प्रयाग, प्रेम प्रयाग कालोनी, दामोदर कालोनी आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वैकल्पिक व्यवस्था ही बनेगी सहारा 
गेल गैस लि. की पीएनजी आपूर्ति बंद रहने के चलते रविवार की छुट्टी के दिन हजारों उपभोक्तओं के चाय नाश्ते पर संकट मंडरा गया है। पीएनजी उपभोक्ताओं के पास अगर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है तो परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed