फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   garpat akbar kapoor

गणपत, अकबर, कूपर बन गए हीरो, जानिए कैसे ?

Wed, 08 Feb 2017 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 08 Feb 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
garpat akbar kapoor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आरवीसी कॉलेज एंड सेंटर में मंगलवार को नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। बेमिसाल घोड़े और हुनरबाज सवार तेजी से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते चले गए। जंपिंग से पहले दिल की धड़कन बढ़ रही थीं तो अच्छी फिनिश पर तालियां भी खूब बजीं। चैंपियनशिप के पहले दिन गणपत, अकबर और कूपर घोड़े सबसे आगे रहे। अपनी जंपिंग से इन्होंने मैदान मार लिया।

विज्ञापन

अकबर ने पहला स्थान हासिल किया

garpat akbar kapoor
प्रतियोगिता के दौरान सेल्फी लेते घुड़सवार

मंगलवार को नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप और मेरठ हॉर्स शो के इवेंट हुए। एमएचएस प्री लिम जंपिंग फॉल्ट एंड आउट व्यक्तिगत में आरटीएस डिपो सहारनपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक मिश्रा और उनके घोड़े अकबर ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे पर पीबीजी के दफेदार राणा प्रताप सिंह और उनका घोड़ा ब्रूटस रहा। तीसरे पर आरटीएस के ही सवार जितेंद्र सिंह और गैबरियल रहे। एमएचएस नोविस जंपिंग नॉर्मल टीम इवेंट में आरवीसी की बी टीम ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर टीम और तीसरी पर बीएसएफ की टीम रही। एमएचएस नोविस जंपिंग नॉर्मल व्यक्तिगत इवेंट में आरवीसी की सी टीम के पी विश्वनाथ और उनके घोड़े गणपत ने बाजी मारी। दूसरे नंबर पर अमर सरीन और उनका घोड़ा अश्व रहा। तीसरे नंबर पर बालकृष्ण और उनका हार्स मृगनैनी रहा। एनईसी नोविस जंपिंग नॉर्मल टीम इवेंट में आरवीसी की बी टीम जीती। दूसरे स्थान पर पीबीजी और तीसरे पर ईजीसी स्टेबल्स की टीम रही। व्यक्तिगत इवेंट में पहले नंबर पर एपीजे सत्या ग्रुप में डॉ. नेहा बरलिया, दूसरे पर आरटीएस डिपो सहारनपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक नेहरा और एएससी एनसी के मेजर आशीष मलिक तीसरे स्थान पर रहे। बुधवार को मेरठ हार्स और नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप के इवेंट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता चढ़ेगी परवान

garpat akbar kapoor
प्रतियोगिता में जंप करतीं राइडर
मेरठ हॉर्स शो और नेशनल चैंपियनशिप जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, यह परवान चढ़ने वाली है। 17 फरवरी तक मैच होंगे। 14 फरवरी को होने वाली क्रॉस कंट्री पर सबकी नजर टिकी है। 15 फरवरी से सीसीआई वन स्टार इवेंट को लेकर भी खासा जोर है। इस बार सेना के अलावा सिविलियन सवार भी अच्छी संख्या में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed