फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garib Kalyan Yojana's rice was being sold on the handcart

ठेले पर बिक रहा था गरीब कल्याण योजना का चावल

Thu, 12 Aug 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Garib Kalyan Yojana's rice was being sold on the handcart
ठेले पर बिक रहा था गरीब कल्याण योजना का चावल
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क गेेहूं और चावल में भी कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सरकारी चावल खरीदते एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। भाजपा नेता और पुलिस भी पहुंच गई। खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिस गोदाम पर आरोपी सरकारी चावल बेचता था, वह सील किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर इस्लामाबाद निवासी सुभान ठेला लेकर गली-मोहल्लों में चावल खरीदते हुए घूम रहा था। किसी ने इसकी सूचना भाजपा नेता राकेश गौड़ को दे दी। राकेश ने ठेले में चावल ले जा रहे युवक को पकड़ लिया। ब्रह्मपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूछताछ में सुभान ने बताया कि वह सस्ते दामों पर चावल खरीदता है और फिर जाकिर कॉलोनी में इलियास के गोदाम पर बेचता है।
विज्ञापन

चावल प्रधानमंत्री योजना के तहत निशुल्क वितरित किया जाने वाला बताया गया है। चावल आरोपी सुभान ने किससे खरीदा है, इसकी जांच भी की जा रही है। खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर दिनेश चंद, एआरओ पंकज राणा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को साथ लेकर इलियास के गोदाम पर पहुंचे और सील लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह का कहना कि एक कमरे को सील किया गया है। बृहस्पतिवार इसकी जांच कराई जाएगी। अभी तक जांच में आया है कि कुछ लोग गली मोहल्लों में घूमकर चावल खरीद रहे हैं। ऐसे परिवारों को भी चिह्नित किया जाएगा जो सरकारी चावल बाजार में बेच रहे हैं। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुुमार राय का कहना है कि सुभान पुलिस की हिरासत में है। खाद्य विभाग की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed