फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garhwal, Muzaffarnagar, ABCD and Meerut Sporting Club registered victories

Meerut News: गढ़वाल, मुजफ्फरनगर, एबीसीडी और मेरठ स्पोर्टिंग क्लब ने दर्ज की जीत

Wed, 31 Dec 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Garhwal, Muzaffarnagar, ABCD and Meerut Sporting Club registered victories
अमर उजाला...रजबन स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित चौधरी जगन सिंह तोमर फुटबाल प्रतियोगिता में  - फोटो : Samvad
मेरठ। रजबन स्थित तालकटोरा मैदान पर खेले जा रहे 9वें चौधरी जगन सिंह तोमर ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में तीसरे दिन चार मुकाबले खेले गए जिसमें गढ़वाल फुटबॉल क्लब, मुजफ्फरनगर फुटबॉल क्लब, एबीसीडी फुटबॉल क्लब और मेरठ स्पोर्टिंग क्लब ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की। मंगलवार को मुख्य अतिथि हेल्प पॉइंट फाइनेंस कंपनी की डायरेक्टर अन्वी सिंह और कारगिल योद्धा ऋषिपाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला थंडर फुटबाल क्लब गढ़वाल और मेरठ फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। मध्यांतर तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। 52वें मिनट में मेरठ फुटबाल क्लब के अंकित सिंह ने गोल कर अपनी टीम को आगे किया। 56वें मिनट में गढ़वाल फुटबाल क्लब के सचिन रावत ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। अंत में ट्राई ब्रेकर से मैच का फैसला हुआ और थंडर फुटबॉल क्लब गढ़वाल ने 5-4 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला मुजफ्फरनगर फुटबाल क्लब और एलिट फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। 29वें मिनट में अभिनव मलिक ने गोल कर मुजफ्फरनगर को बढ़त दिलाई। इसके बाद राहुल बालियान ने मैच के अंतिम क्षणो में गोल कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला डिफेंस यूनाइटेड और एबीसीडी फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। एबीसीडी टीम की ओर से अक्षय सिंह ने तीन गोल कर अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाई। चौथा मुकाबला स्पार्टन क्लब और मेरठ स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। मेरठ सपोर्टिंग के कुशाग्र ने 25वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़ती दिलाई। 30वें मिनट में लक्ष्य ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी। मंगलवार को अंडर 15 आयु वर्ग के भी मुकाबले खेले गए जिसमें आर्यन फुटबाल क्लब ने एबीसीडी फुटबाल क्लब को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में चंदा फुटबॉल क्लब ने आरव तोमर की हैट्रिक सहित चार गोलों के बलबूते 4-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयोजन सचिव पवन तोमर और राजेश यादव ने बताया कि बुधवार को भी चार मैच खेले जाएंगे। बुधवार को अन्य प्रदेशों से आने वाली टीम भी भाग लेंगी। इस दौरान एलजी सिंह, शैलेंद्र पवार, डॉ अमित चौधरी, सुधीर भटनागर, संजय यादव, अशोक भटनागर, सुशील भटनागर आदि मौजूद रहे।

अमर उजाला...रजबन स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित चौधरी जगन सिंह तोमर फुटबाल प्रतियोगिता में 

अमर उजाला...रजबन स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित चौधरी जगन सिंह तोमर फुटबाल प्रतियोगिता में - फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed