फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garh Road woman crushed by truck

गढ़ रोड पर ट्रक ने महिला को कुचला

Thu, 21 Apr 2016 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 21 Apr 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
Garh Road woman crushed by truck
मौके पर खड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेत्री की हादसे में मौत का मामला ठंडा नहीं हुआ कि बुधवार को मेडिकल इलाके में एक ओर महिला को ट्रक ने कुचल डाला। गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर धुन डाला और ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह मामला काबू में किया।
विज्ञापन


सरधना के पथौली गांव निवासी सूरज मल की पत्नी यशवीरी (50) बुधवार दोपहर रिक्शा से शास्त्रीनगर में अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। गढ़ रोड स्थित डिग्गी भट्ठा तिराहे के पास पीछे से आए एक ट्रक ने रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे यशवीरी घायल हो गई। हादसा होते ही लोगों ने घेराबंदी कर ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पीटते हुए तेजगढ़ी पुलिस चौकी के पास ले आए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सरफराज निवासी सीकरी मुजफ्फरनगर को हिरासत में ले लिया और महिला को मेडिकल कॉलेज ले गई।
विज्ञापन


जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पास से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। जानकारी लगते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी
शास्त्रीनगर
में पीवीएस मॉल के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से हुई महिला की मौत को 24 घंटे भी नहीं बीते कि बृहस्पतिवार को तेजगढ़ी के पास ट्रक ने एक और महिला की जिंदगी छीन ली। तेजगढ़ी जैसे स्थान पर भी यदि दोपहर के समय ट्रकों की एंट्री है तो समझा जा सकता है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था कैसी है।

शास्त्रीनगर में पीवीएस मॉल के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार भाजपा नेत्री गीता शर्मा की मौत हो गई थी। महिला की बेटी प्रियंका ने कहा था कि आज मेरी मां गई है, कल कोई ओर जाएगी और हुआ भी वही। बृहस्पतिवार को पथौली निवासी यशवीरी की भी तेजगढ़ी से चंद कदमों की दूरी पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। बता दें कि जिले में मार्च में ही 25 से अधिक मौत सड़क हादसों में हुई थी।


व्यस्त इलाके, लेकिन नो एंट्री नहीं
कमिश्नरी
आवास चौराहा, विवि रोड, तेजगढ़ी, पीवीएस रोड शास्त्रीनगर, जीरो माइल से कंपनी गार्डन तक शहर में सीधे भारी वाहनों की एंट्री है। जबकि ये काफी व्यस्त इलाके हैं, लेकिन यहां नो एंट्री की व्यवस्था नहीं है। वहीं तेजगढ़ी से मेडिकल कॉलेज तक सड़क के दोनों ओर काफी अतिक्रमण है, जो पुलिस को दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed