फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garbage will not be scattered in the open in the cantonment area, GTS started

Meerut News: छावनी क्षेत्र में खुले में नहीं बिखरेगा कचरा, जीटीएस शुरू

Tue, 30 Sep 2025 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 30 Sep 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Garbage will not be scattered in the open in the cantonment area, GTS started
मेरठ। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सोमवार को छावनी परिषद मेरठ द्वारा सदर बाजार क्षेत्र में सोमवार को कचरा ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) का शुभारंभ हुआ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने स्टेशन का उद्घाटन किया। यह मेरठ छावनी का तीसरा जीटीएस स्टेशन होगा। इस स्टेशन में वाहन से सीधे कचरा डाला जा सकेगा और बाहर खुले में कचरा नहीं बिखरेगा। इसके बाद यहां से ले जाकर कचरे को डंपिंग ग्राउंड में डाला जाएगा। इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरों एवं प्रदूषण में कमी आएगी। इस अवसर पर सीईओ जाकिर हुसैन, जॉइंट सीईओ हर्षिता चमड़िया, नामित सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर, सहायक अभियंता पीयूष गौतम, सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, सफाई निरीक्षक अभिषेक गंगवार, राजस्व अधीक्षक राजेश जॉन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed