फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   garbage in district hospital

जिला अस्पताल में गंदगी देख कमिश्नर खफा

Wed, 10 Jul 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
garbage in district hospital
महिला जिला अस्पताल में निरीक्षण करतीं कमिश्नर अनिता सी. मेश्राम। मरीजों से बातचीत करती हुईं।
मेरठ। कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने मंगलवार को पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय और महिला जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर उन्होंने साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। अस्पताल में मरीजों के इलाज का प्रतिशत काफी कम है। महिला जिला अस्पताल की व्यवस्था से वह संतुष्ट नजर आईं।
विज्ञापन

कमिश्नर दोपहर करीब 12 बजे पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने वहां वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत की। दवा स्टोर में जाकर दवाओं की स्थिति जानी। दवाओं के स्टॉक से वह संतुष्ट थीं। अस्पताल परिसर और वार्डों में उन्होंने सफाई रखने के लिए कहा। उन्होंने टीबी विभाग भी देखा। टीबी के मरीजों के बारे में जानकारी की। वह करीब 20 मिनट तक जिला अस्पताल में रहीं। इसके बाद वह महिला जिला अस्पताल पहुंची। वहां उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों भुगतान के बारे में एसआईसी मनीषा वर्मा से पूछा। एसआईसी ने बताया कि यहां 70 प्रतिशत से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है। कमिश्नर ने न्यू सिक बोर्न केयर यूनिट, वार्ड, दवा गोदाम, कंगारू केयर यूनिट और ओपीडी आदि देखीं। दोनों अस्पतालों के निरीक्षण करने के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पतालों में व्यवस्था सही मिली है। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजकुमार, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. पीके बंसल, महिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. मनीषा वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

तुम थाने जाओ, मैं पुलिस को फोन करूंगी
जिला अस्पताल में जिस समय कमिश्नर निरीक्षण कर रही थीं, इसी दौरान एक जख्मी महिला परिजनों के साथ कमिश्नर से मिलीं। महिला ने कहा कि वह बहसूमा की रहने वाली है। उसके साथ मारपीट की गई है। उसका सिर फोड़ दिया गया है। थाने में एफआईआर दर्ज है, मगर चार दिन बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कमिश्नर ने महिला से कहा कि तुम थाने जाओ, मैं पुलिस को फोन करूंगी। कमिश्नर ने महिला से एफआईआर की कॉपी भी लेकर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वार्ड में एसी लगाने की हिदायत
कमिश्नर ने जिला अस्पताल के महिला वार्ड में एसी लगाने की हिदायत दी। एसी नहीं होने के कारण वहां मरीजों ने परेशानी बताई थी। ब्लड बैंक, जन सुविधा केंद्र और जन औषधि केंद्र में व्यवस्था दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed