फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganpati Bappa was given farewell amidst devotion and security

श्रद्धा और सुरक्षा के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई

Sun, 31 Aug 2025 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa was given farewell amidst devotion and security
रोहटा। पूठखास गंग नहर में गणपति विसर्जन के दौरान सुरक्षा को लेकर जागरूक करती पुलिस। संवाद
रोहटा। गणेश चतुर्थी पर्व के चलते रविवार को पूठखास स्थित गंग नहर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जन किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। रोहटा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहीं और नहर में गहरे पानी में न उतरने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने माइक से उद्घोषणा कर लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। नहर किनारे गोताखोरों और जल पुलिस की टीमें भी तैनात रहीं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत व बचाव कार्य किया जा सके।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की अपील के बावजूद कुछ युवक नहर में उतरते देखे गए, जिन्हें तुरंत बाहर निकालकर समझाया और चेतावनी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि त्योहार की गरिमा बनाए रखें और शांतिपूर्वक विसर्जन करें। पूरे क्षेत्र में गणेश विसर्जन को लेकर श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ व्यवस्था संभाल रखी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed