फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   "Ganpati Bappa Morya" will echo during the Ganpati festival.

Meerut News: गणपति महोत्सव में गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया

Wed, 09 Sep 2026 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
"Ganpati Bappa Morya" will echo during the Ganpati festival.
- 10 से 26 सितंबर तक होंगे विविध आयोजन
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी के श्रीरामलीला मैदान में 10 से 26 सितंबर तक गणपति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भारतीय पांडव सेना की ओर से आयोजित महोत्सव में विश्वशांति, सद्भावना एवं मानव कल्याण की कामना के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

निदेशक रणधीर उपाध्याय ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 10 सितंबर को दोपहर एक बजे भूमि पूजन के साथ होगी। इसके बाद 12 सितंबर को दोपहर दो बजे श्री गणेश जी के आगमन के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। 13 सितंबर को श्री गणेश जी की विधिवत स्थापना और रात 8:00 बजे से बाल गणेशा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। 14 से 25 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे और शाम 7:00 बजे गणेश पूजन एवं महाआरती होगी। 26 सितंबर को गणपति महोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed