फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ganna upayukt inspection sahfasli crops in filed

गन्ना उपायुक्त ने सहफसली खेती का निरीक्षण

Wed, 22 Jan 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
ganna upayukt inspection sahfasli  crops in filed
दौराला(मेरठ)। गन्ना विकास परिषद सकौती टांडा के कई गांव में मंगलवार को उप गन्ना आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों पर जाकर गन्ने के साथ की जा रही सहफसली खेती को देखा। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा ने मंगलवार को सकौती के कुशावली, दौलतपुर, सलावा गांव में विभागीय योजनाओं, जिला योजना एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पौधशाला प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गन्ना बीज पौधशालाओं के साथ-साथ गन्ने के साथ की जा रही गन्ना, गोभी, चना, मसूर, की सहफसली खेती करने वाले कृषकों श्यामवीर, विनोद के फार्म पर तैयार की जा रही केंचुआ खाद का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। यदि कोई समस्या सामने आती है तो उसका जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान विनित शुक्ला, संजीव रुहेला, उपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बलराम सिंह, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed