फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gangwaar me histrisheeter

गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर को सरेबाजार गोलियों से भूना

Mon, 14 Nov 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Mon, 14 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
gangwaar me histrisheeter
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 लिसाड़ी गेट की समर गार्डन कॉलोनी में रविवार शाम होंडा सिटी कार से आए लोगों ने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर की सरेबाजार गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर का साथी और मुख्य हत्यारोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ ने हमलावरों की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कायस्थबड्ढा, किठौर निवासी उम्मेद (45) पुत्र नन्हें खा किठौर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। जो खरखौदा क्षेत्र की एवन कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। रविवार शाम करीब 3:45 बजे उम्मेद अपने साथी प्रॉपर्टी डीलर सलमान के साथ बाइक से समर गार्डन में दुकान से सामान खरीदने आया था। जबकि दूसरी बाइक पर उसके साथी आसिफ और नादिया भी थे।
विज्ञापन

इस दौरान वहां होंडा सिटी कार से आए आधा दर्जन हमलावरों ने उम्मेद को सड़क पर गिराकर पिस्टल और अन्य असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उम्मेद के साथी आसिफ और नादिया फायरिंग करते हुए एक मकान और दुकान में जा घुसे। इस दौरान दोनों गुटों के बीच 30-35 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें सलमान को तीन गोलियां लगीं तो मुख्य हत्यारोपी गुड्डू को जांघ में गोली लगी। घटना के बाद गुड्डू एक निजी अस्पताल में गुपचुप जाकर भर्ती हो गया। जिसे देर रात पुलिस ने अस्पताल से कस्टडी में ले लिया। जबकि सलमान को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली रणविजय सिंह के अनुसार उम्मेद की पत्नी जानेजहां ने थाना लिसाड़ी गेट पर बुलंदशहर के ढिकौली निवासी मुख्य हत्यारोपी गुड्डू, जावेद, अकील, दानिश और उसके भाई उस्मान को नामजद कराया है। वहीं, गुड्डू पक्ष ने जानलेवा हमले की तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि करीब 20 माह पहले उम्मेद अपने साले अलियम की हत्या में जेल गया था। अलियम गुड्डू का गहरा दोस्त था। उम्मेद और गुड्डू गैंग के बीच प्रॉपर्टी को लेकर कई बार फायरिंग हो चुकी है। गुड्डू ने एलान किया था कि जेल से छूटने के बाद वह उम्मेद को नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed