Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster Udham Singh Writes to President, Fears Fake Encounter in Meerut

मेरठ: गैंगस्टर उधम सिंह को फर्जी एनकाउंटर का डर, राष्ट्रपति से मांगी सुरक्षा

Sat, 07 Nov 2026 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Nov 2026 02:19 PM IST
सार

मेरठ के करनावल निवासी गैंगस्टर उधम सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताई है। निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Gangster Udham Singh Writes to President, Fears Fake Encounter in Meerut
सीओ के साथ गैंगस्टर उधम सिंह का पुराना वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के करनावल निवासी गैंगस्टर उधम सिंह ने फर्जी पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका जताते हुए राष्ट्रपति से सुरक्षा की गुहार लगाई है। छह नवंबर को भेजे गए पत्र में उसने स्थानीय पुलिस और पुराने विरोधियों पर झूठे मुकदमों में फंसाने की आशंका जताई है। उधम सिंह का कहना है कि वह अपराध की दुनिया से दूरी बनाकर अब अपनी पैतृक जमीन पर खेती करना और परिवार के साथ सामान्य जीवन बिताना चाहता है।
विज्ञापन

 


राष्ट्रपति को पत्र भेजकर जताई जान का खतरा

सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल निवासी उधम सिंह ने राष्ट्रपति को भेजे प्रार्थना पत्र में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसका दावा है कि करीब 15 साल तक विभिन्न मुकदमों के चलते जेल और न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के बाद उसने लगभग सात साल पहले अपराध की दुनिया से दूरी बना ली थी। परिवार के भविष्य को देखते हुए वह अब अपनी पैतृक कृषि भूमि पर खेती करके जीवनयापन करना चाहता है।

विज्ञापन
Trending Videos

उधम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पुराने विरोधी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उन्हें नए और मनगढ़ंत मुकदमों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि खेती और सामान्य सामाजिक संपर्क के दौरान भी उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने का डर बना रहता है।


पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

पत्र में उधम सिंह ने आशंका जताई है कि कुछ पुलिस अधिकारी पदोन्नति, पुरस्कार और प्रशंसा पाने के लिए  उसे झूठे मामले में फंसाकर फर्जी मुठभेड़ का शिकार बना सकते हैं।  कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई वास्तविक शिकायत या आरोप है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। उसने किसी भी तरह की गैरकानूनी कार्रवाई से अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

मां बीमार, पत्नी का हो चुका है ऑपरेशन

उधम सिंह ने पत्र में परिवार की परिस्थितियों का हवाला देते हुए बताया कि उनकी मां करीब 82 वर्ष की हैं और बीमार व विधवा हैं। पत्नी का हृदय संबंधी ऑपरेशन हो चुका है, जबकि बेटी का विवाह होना बाकी है। उसने खुद को परिवार का एकमात्र सहारा बताते हुए कहा कि उनके साथ कोई अनहोनी होने या दोबारा जेल जाने की स्थिति में परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।


निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

उधम सिंह ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि उसके खिलाफ किसी शिकायत या प्रतिकूल रिपोर्ट पर कार्रवाई करने से पहले निष्पक्ष जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता के साथ उनका पक्ष भी सुना जाए और तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि वह किसी विशेष रियायत की मांग नहीं कर रहे, बल्कि एक सामान्य नागरिक की तरह सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन बिताना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed