फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangrape with little girl in Muzaffarnagar, case registered against three

यूपी: नशे का इंजेक्शन देकर किशोरी से गैंगरेप, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश

Fri, 06 Jul 2018 09:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with little girl in Muzaffarnagar, case registered against three
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर शहर के बाहरी इलाके में दुकान से सामान लाने के लिए निकली किशोरी को तीन युवकों ने फर्नीचर कारखाने में खींच लिया और नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप किया। परिजनों के तलाश के दौरान किशोरी बदहवासी और नशे की हालत में कारखाने के पास मिली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक किशोरी बृहस्पतिवार देर शाम घर से कुछ सामान लाने के लिए निकली थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी। परिजनों ने रात तक तलाश के बावजूद किशोरी के नहीं मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर डायल-100 ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तलाश के दौरान देर रात करीब ढाई बजे उक्त किशोरी परिजनों को क्षेत्र के ही एक फर्नीचर कारखाने के निकट बदहवास और नशे की हालत में मिली, जिसे परिजन घर ले गए। 
विज्ञापन


हालत ठीक होने पर पीड़ित किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। बताया गया कि तीन युवकों ने किशोरी को कारखाने में खींचकर नशे का इंजेक्शन लगा दिया और फिर गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़ित परिजन आरोपी युवकों के घर पहुंचे, लेकिन वे घर से नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: दलित किशोरी को बंधक बनाकर तीन दिनों तक गैंगरेप, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश

Gangrape with little girl in Muzaffarnagar, case registered against three
फाइल फोटो

यह मामला लोकलाज के डर से परिजन दबाए रहे थे। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो क्षेत्र के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कवायद शुरू कर दी। शाम तक भी पीड़ित परिजनों द्वारा घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। 

पढ़ें : यूपी: जबरन कराया धर्म परिवर्तन, फिर गैंगरेप, बनाई अश्लील वीडियो

मामले में एसआई राजेंद्र वशिष्ठ का कहना है कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को इस तरह की घटना की सूचना दी गई थी, जिसके बाद डायल-100 मौके पर भी पहुंची थी। लेकिन इसके बाद से अब तक मामले में किसी भी तरह की कोई तहरीर अथवा सूचना उन्हें नहीं दी गई है। तहरीर अथवा शिकायत आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed