{"_id":"590c41564f1c1bd210440f1f","slug":"gangrape-victim-sprayed-petrol-in-ssp-office-police-charge-charged","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता ने SSP ऑफिस में छिड़का पेट्रोल, पुलिस पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता ने SSP ऑफिस में छिड़का पेट्रोल, पुलिस पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 06 May 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पहुंची गैंगरेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एसएसपी कार्यालय पर बृहस्पतिवार दोपहर गैंगरेप पीड़िता ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। लेकिन गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को शांत कराया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए मेडिकल पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भावनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। एक मई को वह ड्यूटी पर थी। उसी दिन अस्पताल के मालिक बाहर गए थे।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि खरदौनी निवासी आकिल, कय्यूम और एक अज्ञात युवक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला को रिश्तेदार बताकर अस्पताल के एक कमरे में बुलाया। तीनों ने उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने महिला के पर्स से पांच हजार रुपये निकाले और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गये। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने उसे बयान दर्ज कराने को बुलाया और बैठाए रखा।
आरोपी तीन दिन से समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी ने घर आकर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि तेजगढ़ी चौकी पुलिस भी उसे टरका रही है। एसएसपी ने एसओ मेडिकल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।