फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangrape for eight months with a girl in Meerut

पंचायत ने 30 हजार लगाई किशोरी की इज्जत की बोली, दरिंदों ने तमंचे की नोक पर किया था गैंगरेप

Sun, 20 May 2018 12:47 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 20 May 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Gangrape for eight months with a girl in Meerut
फाइल फोटो

यहां एक किशोरी के साथ नौ माह तक गैंगरेप किया गया। यही नहीं पंचायत ने युवती की इज्जत की बोली 30 हजार रुपए लगा दी। इसके बाद परिजनों ने युवती की जांच कराई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की है। यहां लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में तीन युवकों ने एक किशोरी से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर नौ महीने तक उसकी इज्जत से खेलते रहे। गर्भवती हुई तो जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। भ्रूण को लेकर किशोरी ओर उसके परिजन एसएसपी राजेश पांडेय से मिले। कप्तान के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा 
पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार करीब 9 माह पूर्व उनकी 14 साल की बेटी घर पर अकेली थी। पड़ोस के दो युवक अपने एक अज्ञात दोस्त के साथ उनके घर में घुसे और तमंचे के बल पर बेटी से दुष्कर्म किया। किशोरी के अनुसार आरोपियों ने उसकी वीडियो बना ली। वीडियो को इंटरनेटर पर डालने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। परिजनों के अनुसार 15 मई को आरोपियों ने किशोरी को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ तो शक होने पर परिजनों ने पूछा। किशोरी रोने लगी और पूरी घटना बताई। परिजनों ने आरोपियों से बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। किशोरी को चिकित्सकों के यहां दिखाया तो उन्होंने किशोरी को 7 माह की गर्भवती बताया। ये सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : किशोरी से पहले दोस्ती फिर दुष्कर्म, प्रिग्नेंसी की रिपोर्ट से परिवार में हड़कंप

30 हजार लो और जुबान बंद रखो

Gangrape for eight months with a girl in Meerut
फाइल फोटो

जब किशोरी के गर्भवती होने का पता आरोपियों को लगा तो उन्होंने अपने प्रभाव से एक पंचायत मौहल्ले में बुलाई। लड़की की मां को जबरन 30 हजार रुपये देकर जुबां बंद रखने और गर्भपात कराने की धमकी दी। बृहस्पतिवार रात को ही किशोरी की हालत बिगड़ गई और उसका गर्भपात हो गया। परिजनों का कहना है कि पंचायत के दौरान दो पुलिस कर्मी भी वहां पहुंचे थे। पीड़ित किशोरी और उसकी मां ने एसएसपी को अपनी आपबीती सुनाई। एक बैग में बेटी भ्रूण लिए थे। किशोरी ने एसएसपी से न्याय मांगा। इंस्पेक्टर मौ. असलम ने बताया कि आदिल, हसन ओर एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। हसन नाम के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed