फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangasnan in Meerut

गंगा मैया की गोद में आस्था की डुबकी

Fri, 27 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 27 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gangasnan in Meerut
गुलाबी से तीखी हो रही ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मैया की गोद में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्यदेव के दर्शन होते ही घाट हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजने लगा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन और दान कर पुण्य कमाया। यहां मंगलवार आधी रात से शुरू हुआ पुण्य स्नान का सिलसिला बुधवार देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


मखदूमपुर गंगा घाट पर पांच दिन पहले से ही श्रद्धालुओं ने डेरा जमाना शुरू कर दिया था। मंगलवार आधी के बाद लोगों ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इसके बाद गंगा घाट पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी खाने के बाद ही लौटना शुरू कर दिया। इस दौरान कई जगह अव्यवस्था भी देखने को मिली। श्रद्धालुओं को मवाना और परीक्षितगढ़ समेत कई जगहों पर जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


कूड़ा-कचरा छोड़ गए श्रद्धालु

गंगा घाट समेत चारों तरफ कूड़ा और गंदगी का अंबार नजर आ रहा था। जिला पंचायत द्वारा रखवाए गए कूडे़दान शोपीस बनकर रह गए। श्रद्धालु खुद तो पवित्र होकर चले गए, लेकिन पतित पावनी को गंदा कर गए। श्रद्धालुओं के स्नान, दीपदान और पिंडदान के बाद जगह-जगह पॉलिथिन, फूल-मालाएं, दोने और दीपक आदि के ढेर लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजक तत्व बने परेशानी
मेले में फोर्स की कमी के चलते अराजक तत्व श्रद्धालुओं और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब साबित हुए। कई जगह महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की भी घटनाएं हुईं। पीएसी जवानों ने शरारती तत्वों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा।


मेले में नहीं पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
मेले के उद्घाटन के बाद कोई भी वरिष्ठ अधिकारी श्रद्धालुओं की सुध लेने नहीं पहुंचा। 21 नवंबर को गंगा स्नान मेले का उद्घाटन डीएम पंकज यादव, सीडीओ नवनीत चहल और जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने किया था। इसके बाद किसी भी अधिकारी ने मेले की तरफ रुख नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed