फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganganagar woman consumes drugs, accuses constable of threatening her

Meerut News: गंगानगर में महिला ने नशीला पदार्थ खाया, सिपाही पर धमकाने का आरोप

Sat, 06 Dec 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Ganganagar woman consumes drugs, accuses constable of threatening her
गंगानगर। थाना क्षेत्र के ओ ब्लॉक में एक कॉलेज के सामने चाय का ठेला लगाने वाली पूनम ने बृहस्पतिवार को हुए पड़ोसी ठेले वाले से विवाद के बाद शुक्रवार को नशीला पदार्थ खा लिया। महिला ने एक सिपाही पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के पति मनोज की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगानगर ओ ब्लॉक निवासी मनोज दिल्ली में ऑटो चलाते हैं। उनकी पत्नी पूनम डिवाइडर रोड से एक्सटेंशन की ओर जाने वाली सड़क पर चाय का ठेला लगाती है। पड़ोस में दूसरी महिला अंडों का ठेला लगाती है। दोनों में कई बार विवाद हो चुका है। बृहस्पतिवार शाम को दोनों में फिर विवाद हुआ। सूचना पर डायल 112 पहुंच गई। इसके बाद गंगानगर पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। महिला पूनम का आरोप है कि गंगानगर थाने के एक सिपाही ने सिर्फ उससे ही ठेला हटाने को कहा। महिला ने जब कहा कि सभी के ठेले हटवाओ तो सिपाही ने उसे धमकाया। शुक्रवार को पूनम ने नशीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति मनोज ने वीडियो बनकर सिपाही पर आरोप लगाया। पूरे दिन महिला की हालत जानने अस्पताल में कोई नहीं पहुंचा। शाम को अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष ने इस मामले में बृहस्पतिवार को ही तहरीर दी थी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दो पक्षों में विवाद है। सिपाही पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed