फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangajal will not be available on Diwali

दीपावली पर नहीं मिल पाएगा गंगाजल

Sun, 23 Oct 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gangajal will not be available on Diwali
दीपावली पर नहीं मिल पाएगा गंगाजल
विज्ञापन

- पांच अक्तूबर की रात से बंद की गई थी गंगनहर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दीपावली पर भी शहर के लोगों को गंगाजल नहीं मिल पाएगा। अभी तक हरिद्वार से गंगनहर में गंगाजल नहीं छोड़ा गया है। हरिद्वार से गंगनहर को चालू करने के 36 घंटे बाद ही भोले की झाल पर लगे ट्रीटमेंट प्लांट को पर्याप्त गंगाजल मिल पाएगा। 12 घंटे तक प्लांट की सफाई चलेगी। गंगाजल की उपलब्धता होने तक निगम नलकूपों और टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराएगा।
प्रतिवर्ष दीपावली के पास नहरों की सफाई के लिए नहर बंद की जाती हैं। इस बार भी पांच अक्तूबर की रात हरिद्वार से गंगनहर को बंद कर दिया गया। नहरों की सफाई का कार्य शुरू किया गया। नहरों की सफाई हुई या नहीं इसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इससे लगता है कि इस बार गंगनहर भोले की झाल पर लगे गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट से दीपावली पर ही नहीं बल्कि गोवर्धन पूजन पर भी महानगर की जनता को गंगाजल नहीं मिल पाएगा। उम्मीद है कि भैया दूज पर गंगाजल मिल जाए। भोले की झाल से शहर आ रहे गंगाजल से घंटाघर, बच्चा पार्क, साकेत, नौचंदी क्षेत्र, विकासपुरी और माधवपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में लगभग चार लाख लोगों तक गंगाजल पहुंचता है।
विज्ञापन

इस बारे में नगर निगम में जलकल विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत कुमार का कहना है कि गंगनहर के संचालन की अभी सिंचाई विभाग से कोई जानकारी नहीं मिल रही है। निगम के सभी नलकूप चल रहे हैं। लोगों की मांग के अनुरूप पानी के टैंकरों की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed