{"_id":"5ed6b7818ebc3e90ab20bfe0","slug":"gangadham-did-not-make-hot-spots-fear-in-people-meerut-news-mrt4845737182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाधाम को नहीं बनाया हॉट स्पॉट, लोगों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाधाम को नहीं बनाया हॉट स्पॉट, लोगों में खौफ
विज्ञापन

गंगानगर। गंगाधाम स्थित ए ब्लॉक में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के 24 घंटे बाद भी प्रशासन ने क्षेत्र को हॉटस्पॉट नहीं बनाया है। क्षेत्र में लोगों की आवाजाही जारी है। आरोप है कि सैनिटाइजेशन के लिए पहुंची नगर निगम की टीम भी खानापूर्ति कर लौट गई।
दरअसल सोमवार को गंगानगर स्थित गंगाधाम कॉलोनी में 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। सोमवार रात ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे इलाज के लिए मेडिकल ले गई थी। वहीं कॉलोनी में संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने इसके बावजूद क्षेत्र का जायजा नहीं लिया। लोगों का कहना है कि नियमानुसार संक्रमित मिलते ही तुरंत कॉलोनी को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील किया जाना चाहिए था, लेकिन यहां अब भी आवाजाही जारी है। गली में एक दर्जन से ज्यादा घर हैं, जहां 50 से ज्यादा लोग रहते हैं। आसपास की अन्य कॉलोनी के लोग भी यहां से गुजरते हैं। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में संक्रमण फैलने का डर है। उधर गंगानगर पुलिस का कहना है कि मंगलवार शाम तक उन्हें इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला, आदेश मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।
प्रताप नगर हुआ सील
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के प्रताप नगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र को सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के जयभीमनगर स्थित प्रताप नगर का युवक काफी दिन से बीमार चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद युवक के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं हसनपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने फोर्स के साथ प्रताप नगर के सभी रास्तों को सील कर दिया है।