{"_id":"581f90d34f1c1b067fb37c22","slug":"ganga-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेला शुरू, सुविधाएं अभी भी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेला शुरू, सुविधाएं अभी भी नदारद
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ सेक्टर में आने-जाने को अस्थायी पुल बनवाने का दावा करने वाली जिला पंचायत अभी तक पुलों को तैयार कराना तो दूर, सड़कों का निर्माण भी नहीं करा पाई है। वहीं, रविवार देर शाम तक मेरठ सेक्टर में एक भी वॉच टावर नहीं लग पाया। इसके अतिरिक्त सदर सेक्टर के सामने मुख्य स्नानघाट समेत गंगा किनारे कई स्थानों पर वॉच टावर तो बना लिए गए हैं, लेकिन उन पर पुलिस की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे अभी तक नहीं लग पाए हैं। साथ ही बाहरी जनपदों की पुलिस की आमद सुस्त होने से मेला स्थल समेत रूट सेक्टरों पर थाने नहीं खुल पाए हैं, जिससे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस तैनात नहीं हो पा रही है। रविवार देर शाम कुछ ही पुलिस कर्मी मेला ड्यूटी के लिए आमद कराए हैं। मेला सीओ सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि बाहरी जनपदों से मेला ड्यूटी में आने वाले जो पुलिस कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मेले के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
चतुर्दशी और पूर्णिमा को मुरादाबाद से वाया गढ़ होते हुए दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। स्टेशन अधीक्षक आरपी मीना बताया कि मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन होना है। पूर्णिमा को दिल्ली-लखनऊ रूट पर संचालित होने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों का गढ़ स्टेशन पर ठहराव होगा, जिनकी लिस्ट दो दिन में आ जाएगी।
मेलें में नौ स्थानों पर पार्किंग
हापुड़ (ब्यूरो)। गंगा मेले में अफसरों और श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए नौ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेला स्थल में यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए यातायात पुलिस ने व्यवस्था की है।