फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Expressway villages to be finalized in December

दिसंबर में फाइनल होगी गंगा एक्सप्रेसवे के गांवों की सूची

Tue, 24 Nov 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway villages to be finalized in December
मेरठ। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के एलाइनमेंट को लगभग फाइनल कर दिया है। यह मेरठ से 16 किमी आगे बिजौली गांव से निकाला जाना है। इसको लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में चर्चा हो चुकी है। अब किसानों को गांव के नाम घोषित होने का इंतजार है। यूपीडा दिसंबर में एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में आने वाले गांवों के नाम फाइनल का सकता है।
विज्ञापन

छह महीने से किसानों की नजरें गांव की सूची पर लगी हैं। वे यूपीडा के कार्यालय में फोन करके गांव की सूची की जानकारी लेने लगे हैं। वहीं, शासन स्तर से गांव की सूची जारी होने के बाद जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी जाएगी। इससे पहले भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से शुरू होने वाले गंगा एक्सप्रेसवे में 30 से अधिक गांवों की सूची जारी होने के बाद जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी परंतु बाद में इसका एलाइनमेंट हाजीपुर से कर दिया गया था। जिस पर विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद फिर बदलकर एलाइनमेंट को बिजौली से कर दिया है। अब यहां से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे
मेरठ से प्रयागराज
कुल किमी - 594
ये जिले है शामिल
मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज
कुल लेन - 6 (8 लेन तक बढ़ाई जा सकती है)
दो हाइवे एक ही स्थान पर
मेरठ से हापुड़ जाने वाले मार्ग को दो सौगात मिलेंगी। इसमें सबसे पहले मेरठ से बुलंदशहर हाइवे(62किमी) बनाया गया है। जिसका लोकापर्ण 26 नवम्बर को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इसके बाद अब गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलेगी। इससे हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को राहत मिलेगी। वहीं, इसके बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को भी हापुड़ रोड से जोड़ने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा गुट अभी भी कर रहा विरोध
हालांकि, अभी भी दूसरा गुट गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर विरोध में है। दो सप्ताह पहले गढ़ रोड के निवासियों ने एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट को लेकर कमिश्नर को नक्शा दिखाया था। उनका कहना था कि हाजीपुर रुट ही इस एक्सप्रेस-वे के लिए सुलभ है। उनका कहना है कि यहां से ही आउटर रिंग रोड का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed