फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga erosion continues, alert in Bastora Narang

गंगा का कटान जारी, बस्तोरा नारंग में अलर्ट

Mon, 01 Sep 2025 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Ganga erosion continues, alert in Bastora Narang
गांव तक पहुंचा गंगा का पानी बाहर जाते ग्रामीण स्रोत संवाद - फोटो : credit
- बस्तौरा नारंग गांव के चारों ओर हुआ जलभराव
विज्ञापन


हस्तिनापुर। गंगा से लगातार बाहर निकल रहे पानी से क्षेत्र का गांव बस्तौरा नारंग पानी से चारों ओर से घिर गया है। इस कारण ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हैं।
लगातार हो रही बारिश के कारण खादर क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस समय गंगा नदी और सोती नदी उफान पर हैं। कई स्थानों पर पानी बाहर निकलकर गांव की ओर पहुंच रहा है तो कई स्थानों पर गंगा का भीषण कटान चल रहा है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। खादर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव पानी से घिरे हैं। परंतु इन दिनों गंगा नदी का कहर बस्तौरा नारंग गांव के समीप देखने को मिल रहा है। यहां गंगा कटान करते हुए गांव के नजदीक पहुंच गई है। इससे ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है।
बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष ने बताया कि गंगा का जलस्तर 1.65 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया है। पिछले दो दिनों के मुकाबले तीसरे दिन गंगा का जल स्तर बढ़ने से बस्तौरा नारंग गांव के दोनों संपर्क मार्गों पर पानी भरने लगा है और गांव की ओर पहुंच रहा है। साथ ही गांव के कई घरों और संपर्क मार्गों तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीण राजवीर सिंह, राजू चौहान, शिवकुमार, प्रेम आदि ने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग पर भी पानी उतरने से कटान हो रहा है। इसे रोकने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उनके गांव के मखदूमपुर और दूधली, चेतावला मार्ग पर पानी उतर रहा है। इसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन


एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी एवं एसडीएम संतोष कुमार, तहसीलदार निरंकार सिंह ने तहसील एवं सिंचाई विभाग की टीम के साथ बस्तौरा नारंग गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एडीएम ने बताया कि इस समय गंगा का कटान चल रहा है, जो धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रही है। सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। तहसील प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर रख रही है। ग्रामीणों की हरसंभव मदद की जाएगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ड्रोन उड़कर स्थिति का जायजा लिया।

गांव तक पहुंचा गंगा का पानी बाहर जाते ग्रामीण स्रोत संवाद

गांव तक पहुंचा गंगा का पानी बाहर जाते ग्रामीण स्रोत संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed