फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga bath: Rally of vehicles from highway to major roads, jam only

गंगा स्नान : हाईवे से प्रमुख मार्गों तक वाहनों का रैला, जाम ही जाम

Sat, 16 Nov 2024 04:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Ganga bath: Rally of vehicles from highway to major roads, jam only
मोदीपुरम - हाईवे पर लगा भीषण जाम।
मेरठ/मोदीपुरम। गंगा स्नान के दौरान शुक्रवार को भी हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक लोग जाम से जूझते रहे। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही। ब्रजघाट से लेकर अन्य गंगा घाटों से स्नान कर भैंसा-बुग्गियों, ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित अन्य वाहनों के आवागमन के कारण हालात और गंभीर हो गए। दिन से लेकर रात तक बार-बार जाम के हालात बनते रहे। इन हालात में दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

भैसाली बस अड्डे से लेकर फुटबॉल चौक तक जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डेे से लेकर तिरंगा गेट तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, सिवाया टोल प्लाजा से करीब 65 हजार वाहन निकले। दोपहर बाद हाईवे पर भैंसा-बुग्गियों का रैला ही उमड़ पड़ा। परतापुर से लेकर सिवाया टोल प्लाजा तक ऐसे ही हालात रहे। वाहन चालकों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस हाईवे पर जाम से निपटती नजर आई, लेकिन वाहनों की संख्या में इजाफा होने के कारण सारी व्यवस्था धड़ाम हो गई। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं रहीं। परतापुर, कंकरखेड़ा, बाईपास टोल प्लाजा, खड़ौली, खिर्वा चौराहा समेत संपर्क मार्ग पर भी जाम से वाहन चालक जूझते नजर आए। हाईवे पर टोल प्लाजा पर जाम के दौरान पुलिस टीमें दूर तक दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

दोपहर बाद जल्दी निकलने के चक्कर में भी वाहन जाम में फंसते चले गए। सिवाया प्लाजा पर टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि गंगा स्नान के चलते टोल पर जाम रहा। वाहनों के निकालने के लिए सुरक्षा कर्मी अतिरिक्त लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed