फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang rape with schoolgirl, accused absconding

तमंचे की नोक पर छात्रा से सामूहिक बलात्कार, अश्लील वीडियो भी बनाई

Fri, 12 Jan 2018 11:44 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 12 Jan 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with schoolgirl, accused absconding
रेप पीड़िता

बागपत में स्कूल जा रही एक छात्रा को कार में सवार चार युवकों ने तमंचे से आतंकित कर अगवा कर लिया। युवकों ने सुनसान मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप भी बनाई। बाद में छपरौली रोड पर फेंककर चले गए। पिता ने कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पढ़ें : मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता कक्षा 12 की छात्रा है। वह सुबह पैदल ही स्कूल में जा रही थी। छपरौली चुंगी के नजदीक पहुंची तो पहले से ही कार लिए खड़े चार युवकों ने उसे तमंचे दिखाकर कार में डाल लिया और अगवा कर ले गए। आरोप है कि युवक उसे एक सुनसान मकान में ले गए और वहां उससे गैंगरेप किया। उसकी वीडियो क्लिप भी बनाई गई। बाद में धमकी देते हुए छपरौली रोड पर फेंककर फरार हो गए। किसी तरह  घर पहुंची छात्रा से घटना का पता लगने के बाद पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed