किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हालत में छोड़कर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी को मौके पर बदहवास छोड़कर दरिंदे फरार हो गए। और फिर...
यह घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। यहां कांधला में किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा है।
कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बुधवार शाम अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि मोहल्ले के तीन लोग उसकी बेटी को जंगल की ओर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी को मौके पर बदहवास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। शाम तक बेटी घर पर नहीं पहुंची, तो परिवार के लोगों ने उसको तलाश किया। रात में गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि उनकी बेटी गन्ने के खेत में पड़ी है।
पढ़ें : यूपी: 7 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार, मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश
इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे ओर किशोरी को घर ले आए। किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। मंगलवार को गांव में इस प्रकरण को लेकर पंचायत हुई, जिसमें गांव के लोगों ने आरोपियों को सजा देने की बात कही, लेकिन आरोपी पक्ष उससे पूर्व ही पंचायत से चले गए। बुधवार शाम पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष पुलिस कार्रवाई कराने पर धमकी दे रहा है।
थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़ित पक्ष का गांव में अपने पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवाद के चलते किशोरी का पिता अपने पड़ोसी चार लोगों के खिलाफ आरोप लगा रहा है। किशोरी को डाक्टरी जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/