{"_id":"61439f4b8ebc3ef2c5095e7e","slug":"gang-rape-of-a-ninth-student-returning-from-school-on-the-pretext-of-mother-s-illness-took-a-young-man-to-the-field-mawana-news-mrt5565548156","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: स्कूल से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मां की बीमारी का बहाना कर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: स्कूल से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मां की बीमारी का बहाना कर वारदात को दिया अंजाम
Fri, 17 Sep 2021 08:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:19 PM IST
सार
मेरठ में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विस्तार
मेरठ के परीक्षितगढ़ में स्कूल से घर लौट रही छात्रा से जंगल में ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर सुनकर किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर ली और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा गांव के पास स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं में पढ़ती है। गुरुवार को छात्रा सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। गांव का एक युवक बाइक लेकर उसके पास पहुंचा और उसकी मां बीमार होने की बात कहकर छात्रा को बाइक पर बैठाकर गांव जयसिंहपुर के जंगल में ले गया। वहां उसके दो साथी पहले से मौजूद थे। तीनों छात्रा को ईंख के खेत में खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। तीनों आरोपी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
किसानों ने छात्रा के परिजनों घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीड़िता ने घटनाक्रम से अवगत कराया। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके की जांच की। पुलिस ने आरोपियों की बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सुसाइड नोट: ‘जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं’ पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी, देखें तस्वीरें
वहीं छात्रा की तहरीर पर गुरुवार शाम तक मुकदमा दर्ज न होने पर जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया और पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: अजगर का खौफनाक रूप देख मचा हड़कंप, कबूतर को बनाया शिकार और फिर...
थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि छात्रा ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपी प्रवीन, पृथ्वीराज व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।