फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang busting online class busted

ऑनलाइन क्लास हैक करने वाले गैंग का पर्दाफाश

Mon, 09 Nov 2020 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gang busting online class busted
मेरठ। पुलिस की सर्विलांस सेल ने ऑनलाइन क्लास हैक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में ऑनलाइन क्लास हैक कर बेच रहा था। मामले में दिल्ली के दृष्टि कोचिंग सेंटर की ओर से रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी ने मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय साहनी के अनुसार, दिल्ली और यूपी में चल रही दृष्टि कोचिंग संस्थान में वरिष्ठ पद पर कार्यरत गौरव बाना लॉकडाउन के बाद से अपने घर चिंदौड़ी थाना रोहटा से ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे थे। 16 अक्तूबर को उन्होंने मेरठ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। बताया कि एक गैंग उनके संस्थान के ऑनलाइन कोर्स के वीडियो चोरी कर बेच रहा है। जांच में पता चला कि क्लास हैक करने का सरगना मुरारीलाल पुत्र बारूमल निवासी मॉडल टाउन हिसार, हरियाणा का है। वह फर्जी टेलीग्राम एकाउंट्स से काम कर रहा है। गूगल ड्राइव और पेन ड्राइव से भी वीडियो शेयर कर रहा है। सर्विलांस सेल ने उसके घर पर दबिश दी तो वह फरार हो गया।
विज्ञापन

झांसी निवासी एक आरोपी दबोचा
इस ऑनलाइन ठगी में झांसी निवासी अनुज वर्मा भी सक्रिय था। सर्विलांस सेल ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि उसका असली नाम अनुपम श्रीवास्तव है। पूरे धंधे का सूत्रधार मुरारीलाल ही है। गिरोह के के कई ठग गोंडा, बस्ती, पटना, दिल्ली और जयपुर में भी सक्रिय हैं। जांच में पता चला कि मुरारीलाल के अकाउंट से छह माह में लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। उस पर दिल्ली व पंजाब में भी ठगी व धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्य आरोपी मुरारीलाल के खिलाफ रोहटा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच के लिए साइबर सेल की स्पेशल टीम गठित की गई है। टीम अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से कार्रवाई कर रही है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed