फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gandhi Jayanti: Gave the message of patriotism and environmental protection

गांधी जयंती : देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Thu, 02 Oct 2025 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti: Gave the message of patriotism and environmental protection
सरधना। रेड रोज प​ब्लिक स्कूल में संस्थापक की पुण्यति​थि पर पौधारोपण करते प्रबंधक। संस्थान
सरधना। मजीदिया पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर बच्चों ने प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी। छात्र ने गांधी की वेशभूषा धारण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद जफर कुरैशी ने बच्चों को गांधी के सत्य, अहिंसा और आत्मनिर्भरता के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्राचार्य सोनिया गर्ग, रूपा चौधरी, लाएबा, अफशा खान, इकरा सैफी, सना इकरा, इफा, गुफराना, खुशनुमा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


मंढियाई में पौधरोपण किया गया
सरधना। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत गांव कमरुद्दीननगर मंढियाई में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपजिलाधिकारी सरधना के निर्देशन में नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने किया। राजस्व निरीक्षक समर सिंह, चंद्रप्रकाश जैन, लेखपाल रीना, प्रधान सुलेमानी बेगम, पंचायत सदस्य विजय त्यागी एवं पंचायत सहायक रोहित भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को वृक्षों की देखभाल और संरक्षण हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन


पुण्यतिथि पर पौधरोपण किया
सरधना। रेड रोज पब्लिक स्कूल बेगमाबाद की संस्थापक सुनीता चौधरी की सातवीं पुण्यतिथि पर हवन व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन कार्यक्रम पंडित हेम सागर के सानिध्य में संपन्न हुआ। संस्थापिका की स्मृति में विद्यालय परिसर में मां के नाम से फलदार पौधे लगाए गए। विद्यालय प्रबंधक रमनदीप चौधरी ने बताया कि सुनीता का सपना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष प्रमोद तरार, जेपी दीपक, विकास चौधरी, मनोज चड्ढा, सायरा अहमद, छवि चौधरी, पंकज लाला, ऋषभ जैन, अश्वनी गोस्वामी, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

सरधना। रेड रोज पब्लिक स्कूल में संस्थापक की पुण्यतिथि पर पौधारोपण करते प्रबंधक। संस्थान

सरधना। रेड रोज पब्लिक स्कूल में संस्थापक की पुण्यतिथि पर पौधारोपण करते प्रबंधक। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed