फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gandhi Bagh won by six wickets in the Under-14 T20 tournament.

Meerut News: अंडर 14 टी-20 टूर्नामेंट में गांधी बाग छह विकेट से जीता

Thu, 22 Jan 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Bagh won by six wickets in the Under-14 T20 tournament.
आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानितफोटो स्त्रोत एकेडमी
मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में आयोजित अंडर 14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी और नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दैविक धनकर ने 38 गेंदों पर 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली वहीं अर्जुन राणा ने 25 रन का योगदान दिया। गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। अली रिजवी, तरनवीर सिंह और अर्जुन ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की जीत में अतुल विकल ने नाबाद 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि आरएस चौधरी ने 27 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तरनवीर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दैविक धनकर को मिला जबकि अर्जुन राणा को फाइटर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस अवसर पर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के निदेशक उदित गौड़ ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी के कोच तनकीब अख्तर और नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी के अमर भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed