फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gailentry award to bijendra pal

सदर बाजार कोतवाल होंगे पुलिस मेडल से सम्मानित

Sun, 15 Aug 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
gailentry award to bijendra pal
बिजेंद्र पाल राणा को मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड
विज्ञापन

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर सदर बाजार कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा गैलेंट्री अवार्ड (राष्ट्रपति पदक) से सम्मानित होंगे। उन्होंने उत्कृष्ट सेवा के बल पर प्रदेश के 9 पुलिसकर्मियों में जगह बनाने में सफलता अर्जित की है। गैलेंट्री अवार्ड पाने वालों की इस लिस्ट में जनपद के पूर्व एसएसपी अजय साहनी का नाम भी शामिल है।
बिजेंद्र पाल राणा को गैलेंट्री अवार्ड फरवरी, 2020 के उस एन्काउंटर के लिए दिया जा रहा है। इसमें उन्होंने कुख्यात शिव शक्ति नायडू को ढेर किया था। शिव शक्ति नायडू का दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में पूरा आतंक था। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा समेत कई बड़े लोगों से लूट की वारदात के अलावा 30 हजारी कोर्ट में सिपाही की हत्या, दिल्ली के डिप्टी एसपी की हत्या की साजिश रचने के बाद वह और चर्चाओं में आया था।
विज्ञापन

उसने मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में हनी हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस वारदात के 18 दिन बाद पुलिस को उसके कंकरखेड़ा स्थित आर्क सिटी में छिपे होने की सूचना मिली। घेराबंदी करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें शिव शक्ति नायडू ढेर हो गया। एक डीएसपी भी इस दौरान घायल हुए थे। शिव शक्ति नायडू पर दो लाख का ईनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पदक के लिए हर वर्ष ऐसे पुलिसकर्मियों का चयन होता है, जो अपनी सेवा व कार्य से महकमे में छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। इस बार प्रदेश से नौ पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। इसमें एक एसएसपी अजय साहनी व एक डीएसपी पंकज कुमार के अलावा चार सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल व दो इंस्पेक्टर शामिल हैं। शनिवार को जैसे ही यह सूचना सदर बाजार थाने पहुंची, पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बिजेंद्र पाल राणा इससे गदगद दिखाई दिये। उन्होंने कहा कि हर किसी का यह उपलब्धि हासिल करने का सपना होता है।

राजीव व रमेश प्रसाद भी होंगे सम्मानित
मेरठ। पुलिस महानिदेशक स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ जोन) राजीव सभरवाल के वाचक/निरीक्षक राजीव कुमार गुप्ता को भी प्रशंसा चिह्न मिलेगा। साथ ही गृह मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए इस वर्ष ‘उत्कृष्ट पदक’ प्रदान किया जाएगा। उनके अतिरिक्त सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य के लिए जोन कार्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ आफिसर रमेश प्रसाद गुप्ता भी सराहनीय सेवा पदक से नवाजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed