फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gaddo ki bharmaar, adikaari hue laachaar

गड्ढों की भरमार, अधिकारी हुए लाचार   

Mon, 12 Feb 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
gaddo ki bharmaar, adikaari hue laachaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर स्मार्ट सिटी में कैसे शामिल होगा जब मुख्य मार्ग ही गड्ढों में तब्दील है। कंपनी बाग से लेकर मोदीपुरम फ्लाईओवर तक रुड़की रोड की हालत खस्ता है। सड़क में गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरने से घायल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। 
विज्ञापन

एमडीए में करीब डेढ़ साल पहले इस मार्ग को बनाने में साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन पानी की निकासी का साधन न होने के कारण करोड़ों रुपये पानी में बह गए। हर बार मार्ग को सही कराने के नाम पर सिर्फ पेचवर्क का कार्य कर दिया जाता है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एमडीए द्वारा इस मार्ग का साढे़ चार करोड़ रुपये खर्च कर निर्माण किया गया था। एक वर्ष तो यह मार्ग ठीक चली, लेकिन बरसात में इस मार्ग पर जलभराव के कारण गड्ढे हो गए। रुड़की रोड के व्यापारी और स्थानीय नागरिक परेशान है। वहीं मार्ग पर दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


इन स्थानों पर हो रहे खतरनाक गड्ढे
- राजन कुंज कालोनी के सामने, सोफीपुर गांव के सामने, राज मंदिर मंडप, मेजर हरीशचंद्र अपार्टमेंट के सामने, डोरली गेट के पास, छठी वाहिनी पीएसी के समीप गहरे गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलना भी दूभर
इस मार्ग पर चलना दूभर हो रहा है। जगह-जगह गड्ढों के कारण परेशानी हो रही है। -डॉ. आरके सिंह, प्रधानाचार्य डीएमजी इंटर कॉलेज
बढ़ रहे हादसे
गड्ढों के कारण हादसे होते रहते हैं। डेढ़ साल पहले यह मार्ग बना था, कुछ समय ठीक रहा, फिर से खराब हो गया। -व्यापारी अनिल चौधरी
कैसे स्मार्ट होगा शहर
मुख्य मार्गों पर गड्ढों से जब तक लोगों को निजात नहीं मिलेगी शहर स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल नहीं होगा। -कैैप्टन जेपीएस राणा
व्यापार हो रहा प्रभावित
मार्ग खराब होने के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे। इससे रोष है। -अशोक शर्मा, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed