फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gaaji ka surag nahi

गाजी का सुराग नहीं, दूसरे दिन भी बाजार बंद

Thu, 15 Dec 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
gaaji ka surag nahi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भगत सिंह मार्केट के प्रधान नईम गाजी की बरामदगी न होने पर लोगों ने दूसरे दिन भी बाजार बंद रखे। व्यापारियों ने हापुड़ अड्डा चौराहा और भगतसिंह मार्केट में हंगामा किया। पीड़ित परिवार सपा नेता आदिल चौधरी को साथ लेकर एसएसपी और फिर डीआईजी ऑफिस पहुंचे। पुलिस अधिकारी न मिलने पर सपा नेता ने फोन पर दोनों अधिकारियों से बात की और नईम को जल्द बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन

भगत सिंह मार्केट निवासी नईम गाजी तीन दिन से गायब हैं। लावारिस हालत में उनकी स्कूटी सिटी स्टेशन पर मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली होने पर लोगों ने बुधवार को बाजार बंद कराकर धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने हापुड़ रोड पर जाम लगाकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पुलिस ने बताया कि नईम की तलाश में चार टीमें लगी हैं। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। बुधवार को पुलिस ने सिटी स्टेशन और नूरनगर रोड पर कई लोगों से पूछताछ की। लेकिन कोई खास जानकारी नहीं लगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों में कुछ नहीं मिला
इंस्पेक्टर कोतवाली प्रभात कुमार ने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी की फुटेज से भी कोई जानकारी नहीं लग पाई है। नईम गाजी की स्कूटी रेलवे स्टेशन पर कैसे पहुंची, इसके बारे में भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने नूरनगर स्थित सरस्वती लोक के गेट पर एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। वहां से भी कोई सुबूत नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पत्नियों से फिर पूछताछ
पुलिस ने बुधवार को नईम की दोनों पत्नियों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर में उसकी दूसरी पत्नी खुशबू तीन बच्चों के साथ रहती है। वहां पर भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए है। दोनों पत्नियों ने कहा कि नईम के अपहरण की कोई जानकारी नहीं है। प्रॉपर्टी का विवाद हो सकता है। कई प्रापर्टी के मामले में कुछ लोगों से नईम का विवाद चल रहा था।

रोजाना गर्मा रहा है माहौल
अपह्त नईम को लेकर रोजाना माहौल गर्मा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि भाजपा से जुड़े तीन व्यापारियों ने नईम का अपहरण कराया है। जिसको लेकर मामला सांप्रदायिक तूल पकड़ सकता है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर हापुड़ अड्डे चौराहे पर पुलिस और पीएसी का पहरा लगा रखा है।


नईम की अपहरण में साजिश
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि नईम के अपहरण में बड़ी साजिश हो सकती है। कुछ गोपनीय जानकारियों मिली हैं। वह नईम को सकुशल बरामद करने के बाद उजागर करेंगे। पुलिस ने नईम के फोन की सीडीआर भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed