फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Future of 150 children hangs in the balance due to school closure.

Meerut News: स्कूल बंद होने से 150 बच्चों का भविष्य अधर में

Tue, 21 Jul 2026 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Future of 150 children hangs in the balance due to school closure.
अतुल हत्याकांड:
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। अतुल पंवार हत्याकांड के बाद अब हस्तिनापुर के कृष्णा किड्स प्ले स्कूल की मान्यता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जे-ब्लॉक स्थित यह स्कूल घटना के बाद से पिछले पांच दिनों से बंद है, जिससे यहां पढ़ने वाले करीब 150 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। इस बीच, शिक्षा विभाग ने स्कूल की वैधता की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अतुल पंवार की पत्नी दामिनी प्रिंसिपल के रूप में कार्य संभालती थीं। इसी स्कूल में मुख्य आरोपी तुषार वैन चालक के रूप में काम करता था। स्कूल में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक की कक्षाएं संचालित हो रही थीं। खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज ने बताया कि इस नाम के स्कूल की मान्यता हस्तिनापुर में नहीं है। प्ले स्कूल में मान्यता की जरूरत नहीं थी परंतु अगर यह पांचवीं तक संचालित हो रहा तो वह अवैध रूप से हो रहा था। विद्यालय में आठ शिक्षिकाएं और एक रिसेप्शनिस्ट कार्यरत थीं।
विज्ञापन

अभिभावकों की चिंता
अभिभावकों के अनुसार, स्कूल की मासिक फीस 300 से 800 रुपये और वैन का शुल्क 300 रुपये प्रतिमाह था। स्कूल किराए के भवन में 20 हजार रुपये प्रति माह पर चल रहा था। हालांकि, अभिभावकों का आरोप है कि चुनिंदा ड्रेस और किताबों के नाम पर प्रति छात्र 30 से 40 हजार रुपये तक का खर्च कराया गया था। राखी, प्रियंका, अनीता और राजेश आदि अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे कक्षा एक से पांच तक यहीं अध्ययनरत थे। स्कूल बंद होने से उनकी पढ़ाई अचानक ठप हो गई है। अब बच्चों का दूसरे विद्यालयों में प्रवेश कराने के लिए टीसी और अन्य शैक्षिक अभिलेखों की उपलब्धता को लेकर अभिभावक खासे चिंतित हैं।--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed