फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fury among BKU workers due to the registration of a case for imposing jam

जाम लगाने पर मुकदमा दर्ज होने से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष

Sun, 31 Oct 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fury among BKU workers due to the registration of a case for imposing jam
जाम लगाने पर मुकदमा दर्ज होने से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष
विज्ञापन

दौराला। जाम लगाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं समेत ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। उन्होंने पुलिस पर न्याय मांगने पर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो तीन नवंबर को थाने का घेराव किया जाएगा।

बृहस्पतिवार दोपहर दशरथपुर निवासी शिवम की रुहासा मोड़ पर रोडवेज की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हाईवे पर जाम लगा दिया था। जाम में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी शामिल होकर मुआवजा दिए जाने की मांग की थी। आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर शिवम के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर लगाए गए जाम पर दौराला पुलिस ने धोखे से कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया। शनिवार को इसके विरोध में भाकियू नेता संजय दौरालिया के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध किया और मुकदमा वापस न लेने पर तीन नवंबर को दौराला थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed