फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fundraisers for Babri Masjid Detained in Meerut, Released After Verification

UP: मेरठ में बाबरी मस्जिद के लिए चंदा मांगने वाले पकड़े, ATS ने जांच के बाद छोड़ा

Sun, 22 Feb 2026 10:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 22 Feb 2026 10:46 AM IST
सार

मेरठ के सदर बाजार में बाबरी मस्जिद के लिए चंदा मांगने वाले लोगों को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ATS और अन्य एजेंसियों के सत्यापन के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Fundraisers for Babri Masjid Detained in Meerut, Released After Verification
चंदा - फोटो : Freepik

विस्तार

मेरठ के सदर बाजार में शनिवार को व्यापारियों ने बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांग रहे कुछ लोगों को पकड़ लिया। व्यापारियों ने सभी को पकड़कर सदर बाजार थाने में पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को भी करीब 50 लोगों को इसी तरह चंदा मांगते हुए पकड़ा गया था।

विज्ञापन


ATS और खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ
पुलिस ने पकड़े गए लोगों से एटीएस, स्पेशल इंटेलीजेंस और एलआईयू के माध्यम से पूछताछ कराई। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए सभी का सत्यापन किया गया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सभी का सत्यापन सही पाया गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82KM लंबा रूट, एक ही पटरी पर दौड़ेंगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत; इतना होगा किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठन ने की सख्त कार्रवाई की मांग
सचिन सिरोही, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन, अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पकड़े गए लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले इस तरह चंदा मांगना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

विधायक ने भी उठाए सवाल
इससे पहले कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed