{"_id":"660eb89955568106650c1b7a","slug":"fsda-meerut-news-c-14-1-mrt1001-511289-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिलावट के शक में 650 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिलावट के शक में 650 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावट के शक में 650 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषिधि प्रशासन (एफएसडीए) विंग ने मिलावट के शक में बृहस्पतिवार को 650 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया। इसे जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में भगवानपुर चट्टावन गांव में कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों की तबियत बिगड़ गई थी। इसी के मद्देनजर एफएसडीए यह अभियान चला रहा है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि कसेरू बक्सर गंगानगर से कुट्टू के आटे और कुट्टू साबुत का एक-एक नमूना लेकर लगभग 650 किलोग्राम कुट्टू का आटा जब्त किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीवी सिंह, विशाल चौधरी, सुमन पाल और सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।