{"_id":"6abfb4c32565c9da5e03a8b0","slug":"fruit-bearing-saplings-planted-in-the-name-of-mothers-a-pledge-to-advance-the-dream-of-education-in-rural-areas-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113797-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां के नाम से लगाए फलदार पौधे, ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां के नाम से लगाए फलदार पौधे, ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरधना-दौराला मार्ग स्थित बेगमाबाद के रेड रोज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यालय की संस्थापिका दिवंगत सुनीता चौधरी की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में यज्ञ-हवन, श्रद्धांजलि सभा और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दिवंगत सुनीता चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य हेम सागर पंडित के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ-हवन से हुआ। विद्यालय परिवार और उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनकी स्मृति में विद्यालय परिसर में ‘मां के नाम से’ पौधरोपण अभियान चलाया गया। फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधक रमनदीप चौधरी ने कहा कि दिवंगत सुनीता चौधरी का सपना ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा और गरीब व मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा में सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद तरार, छवि चौधरी, जेपी दीपक, पंकज कुमार, विकास चांदना, ऋषभ जैन, अरविंद कुमार, अश्वनी गोस्वामी, प्रदीप, सायरा अहमद, रिया शर्मा, सुषमा मौजूद रहे।