फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   From transplanting paddy to the journey of grain from the field to the plate.

Meerut News: धान की रोपाई कर जाना खेत से थाली तक अन्न का सफर

Wed, 22 Jul 2026 07:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 22 Jul 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
From transplanting paddy to the journey of grain from the field to the plate.
मोदीपुरम - बासमती निर्यात संस्थान में धान की रोपाई करते विद्यार्थी।
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान की कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी धान उत्पादन की पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। नई शिक्षा नीति के तहत कमलादेवी सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान में बासमती धान पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के साथ खेत में उतरकर धान की रोपाई भी की और खेती की बारीकियों को करीब से समझा।
कार्यक्रम में बच्चों को बीज तैयार करने से लेकर नर्सरी, ट्रांसप्लांटिंग, रोपाई, प्रसंस्करण और पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि खेत में उगने वाली फसल किस तरह मेहनत और वैज्ञानिक तकनीकों के बाद भोजन के रूप में उनकी थाली तक पहुंचती है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गया प्रसाद ने विद्यार्थियों को कृषि के महत्व और आधुनिक खेती की उपयोगिता से अवगत कराया। बच्चों ने उनसे कृषि से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के संयुक्त निदेशक डॉ. रितेश शर्मा ने बासमती धान की उन्नत खेती, वैज्ञानिक तकनीकों और निर्यात प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति और खेती से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीरजा शर्मा ने कार्यशाला का संचालन किया। इस दौरान वैज्ञानिक नेत्रपाल शर्मा, डॉ. सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed