फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   From the villages to avoid the toll

टोल से बचने के लिए गांवों से निकल रहे वाहन, सड़कें टूटी

Tue, 23 Feb 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
From the villages to avoid the toll
टोल से बचने के लिए गांवों से
विज्ञापन

निकल रहे वाहन, सड़कें टूटी
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा से बचकर गांवों से निकल रहे वाहनों के कारण ग्रामीण परेशान हैं। जाम और सड़कें टूटने के कारण सिवाया, भराला और दुल्हैड़ा गांव के लोगों को आने जाने में भी दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं।
सिवाया टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग वाली गाड़ी परेशानी का सबब बन रही हैं। टोलकर्मी ऐसे वाहनों को रोकते हैं तो वह गांवों के संपर्क मार्गों से निकलते हैं। रविवार को वाहन भराला गांव से निकलेे तो यहां जाम लग गया। सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। सिवाया से भराला तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो रही है। यहां से प्रत्येक दिन करीब तीन हजार वाहन गुजरते हैं। गांव की पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। सिवाया के उपेंद्र चौधरी, धीरज कुमार ने बताया कि गांवों के रास्ते संकरे हैं। ऐसे में चालक वाहन बचाने के लिए किसी के भी घेर में वाहन ले जाते हैं। वाहनों के कारण बच्चे बाहर नहीं खेल पा रहे हैं। यदि बाहर जाते हैं तो हादसे का डर रहता है। बुजुर्ग भी घरों में कैद हैं। मनिंदर विहान भराला ने बताया कि लिखित में शिकायत के बाद भी न तो टोल प्रबंधन सुनने को तैयार है न ही प्रशासनिक अधिकारी।
विज्ञापन

दबंगई दिखाते है वाहन चालक
सिवाया, भराला मार्गों से वाहन निकल रहे है। इन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह दबंगई दिखाते हुए निकल जाते है। इस संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस से भी सहयोग मांगा गया, लेकिन वाहनों का रुकना अभी बंद नहीं हुआ है। टोल को तो नुकसान हो ही रहा है साथ ही ग्रामीणों की जान भी खतरे में हैं। -प्रदीप चौधरी, टोल प्लाजा मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed