Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   From German Shepherds to Shih Tzus, they all showed their mettle.

डॉग शो : जर्मन शेफर्ड से लेकर शिहत्जू ने दिखाया दम

Mon, 02 Nov 2026 08:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 02 Nov 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
From German Shepherds to Shih Tzus, they all showed their mettle.
- कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में श्वानों के बीच हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मैदान में कृषि मेले के दाैरान श्वानों की अनूठी दुनिया सजी। अलग-अलग आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्वानों को ट्रॉफी शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अमित चौधरी ने बताया कि बड़ी नस्ल की छह माह से कम आयु की पप श्रेणी में रिदम चौधरी के जर्मन शेफर्ड कीवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छह से 12 माह की जूनियर श्रेणी में रवि के जर्मन शेफर्ड ने प्रथम स्थान हासिल किया। 12 माह से अधिक आयु के नर श्वानों की लैब्राडोर से अलग श्रेणी में बबलू अहलावत के गोल्डन रिट्रीवर ने बाजी मारी। वयस्क मादा श्रेणी में दक्ष चौधरी के श्वान रैमी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विशेष लैब्राडोर वर्ग के नर श्वानों में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मादा वर्ग में अजय प्रथम रहे। छोटी नस्ल की छह माह से कम आयु की श्रेणी में लवली के शिहत्सु को प्रथम चुना गया। छह से 12 माह की श्रेणी में रौनक के शिफू प्रथम रहे। वयस्क नर श्रेणी में परवेश कुमार के पोमेरेनियन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed