फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Friends killed Akash, and Bagpat police has uncovered the case

दोस्तों ने किया आकाश का कत्ल, ऐसे खुला राज, मर्डर की वजह जानकर अफसर हैरान

Sat, 15 Sep 2018 09:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 15 Sep 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
Friends killed Akash, and Bagpat police has uncovered the case
बागपत पुलिस ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जिले में बड़ौत के छात्र आकाश उर्फ आशू की हत्या उसके ही दोस्तों ने चिड़ (जलन) होने पर चाकू से गोदकर की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। इस मामले में एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। 

विज्ञापन


एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि 12 सितंबर को बड़का गांव के जंगल में युवक का शव पड़ा मिला था। शव के पास स्कूल बैग से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त आकाश उर्फ आशू पुत्र प्रदीप निवासी रामबाग कॉलोनी बड़ौत के रूप में हुई। वह पॉलीटेक्निक का छात्र था। इस मामले में मृतक के पिता प्रदीप कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रवीण जाट पुत्र स्वर्गीय ओमपाल निवासी चांदनहेड़ी, बोबी उर्फ नितीश पुत्र सुशील जाट निवासी नांगल हाल नेहरू रोड बड़ौत, अरविंद उर्प छोटू पुत्र रामनिवासी निवासी चांदनहेड़ी के नाम प्रकाश में आए।

विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को बोबी उर्फ नितीश व प्रवीण को दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बोबी उर्फ नितीश व प्रवीण दोस्त थे। उनकी दोस्ती मृतक आकाश उर्फ आशू हो गई । प्रवीण व आकाश में ज्यादा नजदीकियां बढ़ने लगी थी। प्रवीण उनकी दुकान पर भी जाकर बैठने लगा। जो बोबी को पसंद नहीं था। बोबी ने प्रवीण से कहा कि आकाश की दुकान पर मत बैठा कर, वहां पर लड़कियों का आना जाना रहता है। तुम किसी दिन फंस जाएगा, लेकिन प्रवीण नहीं माना। बोबी ने एक दिन प्रवीण को धमकी दी कि यदि तुमने आकाश के पास बैठना नहीं छोड़ा तो वह आकाश की हत्या कर देगा। 

उसने फिर भी आकाश के पास बैठना नहीं छोड़ा। बोबी को यह बर्दास्त नहीं हुआ। 11 सितंबर को बोबी को दोस्त प्रवीण अचापे बाइक पर मिला। इसके बाद दोनों शराब पी। नशा होने के बाद दोनों पॉलीटेक्निक के पास सराय रोड पर पहुंचे। शाम साढ़े पांच बजे के करीब आकाश पॉलीटेक्निक के पास परचून की दुकान पर खड़ा मिला। उन्होंने उसे बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उन्होंने शराब की बोतल खरीदी। उसे बड़का के जंगल में ले गए। तीनों ईख के खेत में पेड़ के नीचे शराब पीने के लिए बैठ गए। नशा होने पर शाम साढ़े छह बजे बोबी ने चाकू मारकर आकाश को जमीन पर गिरा लिया। बोबी द्वारा कहने पर प्रवीण ने आकाश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों ने शव को खींचकर अंदर खेत में डाल दिया। स्कूल बैग भी शव के पास डाल दिया। मोबाइल ईख के खेत में फेंक दिया। चाकू को बोबी ने रास्ते में पानी से धोया और प्रवीण को दे दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। इस मामले में एक आरोपी फरार है। उसे जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

साढ़े चार साल से दोस्त थे बोबी और प्रवीण 
एसपी ने बताया कि बोबी और प्रवीण में साढ़े चार से दोस्ती थी। प्रवीण के माता-पिता की पहले ही मौत हो गई। अब वह अकेला रहता है। उसके हिस्से में नौ बीघा जमीन आती है। प्रवीण को लीवर की समस्या है। बोबी ने उसके इलाज के लिए तीन लाख रुपये भी खर्च किए थे।  

समलैंगिक रिश्ता भी हो सकता हत्या की वजह 
आकाश हत्याकांड के खुलासे की कहानी गले नहीं उतर रही है। सूत्रों के मुताबिक हत्या की वजह समलैंगिक रिश्ता भी हो सकता है। पकड़े गए आरोपी भी कुछ स्पष्ट रूप नहीं बता पा रहे हैं। आरोपी बोबी और प्रवीण के बीच समलैंगिक रिश्ता भी हो सकता है। पुलिस अफसर इस बिंदु पर जांच करने की बात कह रहे हैं। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि समलैंगिकता का मामला सामने नहीं आया है। इस बिंदु पर भी जांच चल रही है।

विज्ञापन

खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन 
परिजन पुलिस द्वारा किए गए हत्या के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। परिजनों ने बड़ौत कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस पर झूठा खुलासा करने के आरोप लगाया। पिता प्रदीप ने बताया कि असली आरोपियों को पुलिस बचा रही है। उन्होंने सही खुलासे की मांग की। 

अरविंद से लिया था चाकू 
बोबी ने अपने दोस्त अरविंद उर्फ छोटू निवासी चांदनहेड़ी के साथ बैठकर आकाश की हत्या की योजना बनाई। अरविंद ने उसे चाकू दिया और कहा कि हत्या करने के बाद उसका चाकू लौटा देना। चाकू चार हजार रुपये में खरीदता है। इस चाकू से उसे कई घटनाओं को अंजाम देना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed