फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Freed the liquor mafia after a scuffle with the police

पुलिस से हाथापाई कर शराब माफियाओं को छुड़ाया

Sat, 04 Sep 2021 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Freed the liquor mafia after a scuffle with the police
पुलिस से हाथापाई कर शराब माफियाओं को छुड़ाया
विज्ञापन

- पुलिस ने तीन को जेल भेजा, छह पर बलवा व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने में दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसीे
बहसूमा। क्षेत्र के शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार रात अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस से शराब माफियाओं को परिजनों ने छुड़ा लिया। जानकारी पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने भारी पुलिस बल के साथ ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 22 पव्वे मिस्टर इंडिया मार्का के बरामद करने का दावा किया है। बाद में मां बेटी, दामाद समेत छह लोगों को नामजद करते हुए बलवा व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक सप्ताह से अवैध व कच्ची शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी, लेकिन शराब माफिया हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि शाहपुर निवासी तेजपाल व उसका पुत्र शिवम बटावली स्थित बड़ोदरा बैंक के पास अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस के पहुंचने से पहले पिता-पुत्र बच निकले। पुलिस ने उनके घर दबिश दी तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इस पर उसकी पुत्री पूजा, पत्नी सुरजवती, दामाद कृष्ण व पुत्र शिवम ने पुलिस के साथ हाथापाई कर उन्हें छुड़ा लिया। जानकारी पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर-बितर कर मुख्य आरोपी तेजपाल व शिवम को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 पव्वे मिस्टर इंडिया अलीगढ़ मार्का बरामद कर लिया। पुलिस ने तेजपाल, उसके पुत्र शिवम, पुत्री पुुजा, पत्नी सुरजवती, अरविंद पड़ोसी व दामाद कृष्ण कुमार पुत्र वीरपाल गांव महलवाला थाना किठौर व अज्ञात के खिलाफ बलवा व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तेजपाल, बेटा शिवम, दामाद कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मुकेेश कुमार का कहना है कि शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दो भट्ठी और सात हजार लीटर लहन किया नष्ट
- पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए खादर क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार को दो भट्ठी और वहां सात हजार लीटर लहन नष्ट किया। इस दौरान कोई भी शराब माफिया हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में धधक रही अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को पूर्ण रूप से बंद करने के उद्देश्य से आबकारी और थाना पुलिस अब क्षेत्र में सक्रियता दिखाई जा रही है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में आबकारी विभाग और थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में खादर क्षेत्र के लतीफपुर और हादीपुर गांवड़ी के जंगल में छापा मारकर दो भट्ठियां और सात हजार लीटर लहन नष्ट किया। उन्होंने बताया कि लतीफपुर रठौरा खुर्द, रठौरा कलां, तारापुर आदि कई स्थानों पर आबकारी के साथ बड़ी कार्रवाई भी की जा चुकी है। वहीं, आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। शराब माफियाआें के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed