फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   free rason for three months for laboures soon

श्रमिकों को तीन माह का निशुल्क राशन जल्द

Mon, 30 Mar 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
free rason for three months for laboures soon
मेरठ। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों एवं उनके परिजनों को राशन की कमी न हो। इसलिए राशन कार्ड धारक, मनरेगा मजदूरों, श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों, अंत्योदय कार्ड धारकों तथा राशन कार्ड धारक रेहड़ी लगाने वालों को अप्रैल में अलग-अलग तिथियों में तीन माह का राशन निशुल्क मिलेगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा दैनिक मजदूरी करके भरण-पोषण करने वालों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम ने कहा कि श्रम विभाग के करीब 34000 पंजीकृत श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं। शेष मजदूरों के खाते में जांचोपरांत सहायता राशि भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महानगर क्षेत्र में रेहड़ी आदि लगाने वालों को चिह्नित कर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे करीब 800 लोग चिह्नित किए गए हैं। एडीएम सिटी अजय तिवारी ने कहा कि आमजन लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहें। उनको दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई अधिक मूल्य पर सामान बेचेगा तो उसके विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान एडीएम सिटी अजय तिवारी, एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम, एसीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह समेत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed